the Chhattisgarh

The always leading blogs for endeavor for a religious, social, educational, and ideological revolution.

Breaking

Conceptual Revolution लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Conceptual Revolution लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 मार्च 2018

1:04 pm

मंत्रिमंडल ने मध्‍यस्‍थताऔर सुलह (संशोधन) विधयेक, 2018 को स्‍वीकृति दी

मंत्रिमंडल ने मध्‍यस्‍थताऔर सुलह (संशोधन) विधयेक, 2018 को स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्‍यस्‍थता और सुलह (संशोधन) विधयेक, 2018 को लोकसभा में पेश करने की स्‍वीकृति दे दी है। यह विवादों के समाधान के लिए संस्‍थागत मध्‍यस्‍थता को प्रोत्‍साहित करने के सरकार के प्रयास का हिस्‍सा है और यह भारत को मजबूत वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) व्‍यवस्‍था का केंद्र बनाता है।

लाभ: 1996 के अधिनियम में संशोधन से मानक तय करने, मध्‍यस्‍थता प्रक्रिया को पक्षकार सहज बनाने और मामले को समय से निष्‍पादित करने के लिए एक स्‍वतंत्र संस्‍था स्‍थापित करके संस्‍थागत मध्‍यस्‍थता में सुधार का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में सहायता मिलेगी।

प्रमुख विशेषताएं:
1 यह उच्‍चतम न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय द्वारा निर्दिष्‍ट मध्‍यस्‍थता संस्‍थानों के माध्‍यम से मध्‍यस्‍थों की तेजी से नियुक्ति में सहायक है, इस संबंध में न्‍यायालय से संपर्क की आवश्‍यकता के बिना। विधेयक में यह व्‍यवस्‍था है कि संबंधित पक्ष अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक मध्‍यस्‍थताके लिए और संबंधित उच्‍च न्‍यायालयों के अन्‍य मामलों में उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा निर्दिष्‍ट मध्‍यस्‍थता संस्‍थानों से सीधा संपर्क कर सकते है्ं।

2 इस संशोधन में एक स्‍वतंत्र संस्‍था भारत की मध्‍यस्‍थता परिषद (एसीआई) बनाने का प्रावधान है। यह संस्‍था मध्‍यस्‍थता करने वालों संस्‍थानों को ग्रेड देगी और नियम तय करके मध्‍यस्‍थता करने वालों को मान्‍यता प्रदान करेगी और वैसे सभी कदम उठाएगी जो मध्‍यस्‍थता, सुलह तथा अन्‍य वैकिल्‍पक समाधान व्‍यवस्‍था को बढ़ावा देंगे और संस्‍था इस उद्देश्‍य के लिए मध्‍यस्‍थतातथा वैकल्पिक विवाद समाधान व्‍यवस्‍था से जुड़े सभी मामलों में पेशेवर मानकों को बनाने के लिए नीति और दिशा निर्देश तय करेगी। यह परिषद सभी मध्‍यस्‍थता वाले निर्णयों का इलेक्‍ट्रोनिक डिपोजिटरी रखेगी। 

3 एसीआई निकाय निगम होगी। एसीआई के अध्‍यक्ष वह व्‍यक्ति होगा जो उच्‍चतम न्‍यायालय का न्‍यायाधीश रहा हो या किसी उच्‍च न्‍यायालय का मुख्‍य न्‍यायाधीश और न्‍यायाधीश रहा हो। अन्‍य सदस्‍यों में सरकारी नामित लोगों के अतिरिक्‍त जाने-माने शिक्षाविद आदि शामिल किए जाएंगे।

4 विधेयक समय-सीमा से अंतरराष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थताको अलग करके तथा अन्‍य मध्‍यस्‍थताओं में निर्णय के लिए समय-सीमा विभिन्‍न पक्षों की दलीलें पूरी होने के 12 महीनों के अंदर करके सेक्‍शन 29ए के उप-सेक्‍शन (1) में संशोधन का प्रस्‍ताव है।

5 इसमें नया सेक्‍शन 42ए जोड़ने का प्रस्‍ताव है ताकि मध्‍यस्‍थता करने वाला व्‍यक्ति या मध्‍यस्‍थता संस्‍थान निर्णय के सिवाय मध्‍यस्‍थतासे जुड़ी कार्यवाहियों की गोपनीयता बनाए रखेंगें। नया सेक्‍शन 42बी मध्‍यस्‍थता करने वाले को मध्‍यस्‍थता सुनवाई के दौरान उसके किसी कदम या भूल को लेकर मुकदमा या कानूनी कार्यवाही से सुरक्षा प्रदान करता है।

6 एक नया सेक्‍शन 87 जोड़ने का प्रस्‍ताव है जो स्‍पष्‍ट करेगा कि जब तक विभिन्‍न पक्ष सहमत नहीं होते संशोधन अधिनियम 2015 में - (ए) 2015 के संशोधन अधिनियम प्रारंभ होने से पहले शुरू हुई मध्‍यस्‍थता की कार्यवाही के मामले में (बी) संशोधन अधिनियम 2015 के प्रारंभ होने के पहले या ऐसी अदालती कार्यवाही शुरू होने के बावजूद मध्‍यस्‍थता प्रक्रिया के संबंध में चालू होने वाली अदालती कार्यवाहियों में लागू नहीं होगा तथा यह सेक्‍शन संशोधन अधिनियम 2015 के प्रारंभ होने या बाद की मध्‍यस्‍थता कार्यवाहियों में लागू होगा और ऐसी मध्‍यस्‍थता कार्यवाहियों से उपजी अदालती कार्यवाहियों के मामले में लागू होगा।

पृष्‍ठभूमि: मध्‍यस्‍थता प्रक्रिया को सहज बनाने, लागत सक्षम बनाने और मामले के शीघ्र निष्‍पादन और मध्‍यस्‍थता करने वाले की तटस्‍थता सुनिश्चित करने के लिए मध्‍यस्‍थताऔर सुलह अधिनियम, 1996 में मध्‍यस्‍थताऔर सुलह (संशोधन)अधिनियम, 2015 द्वारा संशोधन किया गया। लेकिन तदर्थ मध्‍यस्‍थता के स्‍थान पर संस्‍थागत मध्‍यस्‍थता को प्रोत्‍साहित करने और मध्‍यस्‍थता तथा सुलह (संशोधन) अधिनियम, 2015 को लागू करने में आ रही कुछ व्‍यावहारिक कठिनाईयों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भारत के उच्‍चतम न्‍यायालय के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश, न्‍यायमूर्ति बी.एच. श्रीकृष्‍ण की अध्‍यक्षता में एक उच्‍च स्‍तरीय समिति (एचएलसी) बनाई गई। एचएलसी को निम्‍नलिखित कार्य दिए गए:-

  • भारत में मध्‍यस्‍थ संस्‍थानों के कामकाज और उनके कार्य प्रदर्शन का अध्‍ययन करके वर्तमान मध्‍यस्‍थता व्‍यवस्‍था केप्रभाव की जांच करना।
  • भारत में संस्‍थागतमध्‍यस्‍थताव्‍यवस्‍था को प्रोत्‍साहित करने के लिए रौडमैप तैयार करना।
  • वाणिज्यिक विवाद समाधान के लिए कारगर और सक्षम मध्‍यस्‍थताप्रणाली विकसित करना और कानून में सुझाए गए सुधारों पर रिपोर्ट प्रस्‍तुत करना।

उच्‍चस्‍तरीय समिति ने 30 जुलाई, 2017 को अपनी रिपोर्ट पेश की। समिति नेमध्‍यस्‍थता और सुलह अधिनियम, 1996 में संशोधन की सिफारिश की है। प्रस्‍तावित संशोधन उच्‍चस्‍तरीय समिति की सिफारिशों के अनुसार है।

शुक्रवार, 9 मार्च 2018

4:24 pm

क्या, वाकई धरती से जीवन समाप्त हो जाएगा, धरती में जीवन को संरक्षित करने के उपाय क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें

क्या, वाकई धरती से जीवन समाप्त हो जाएगा, धरती में जीवन को संरक्षित करने के उपाय क्या है, जानने के लिए आगे पढ़ें

हम सबको यह ज्ञात है कि जल पृथ्वी की सतह पर बहुतायत में मिलने वाला यौगिक है। जल या पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है यह दो अणु हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बना है, जो सारे प्राणियों के जीवन का आधार है। जैविक दृष्टिकोण से, पानी में कई विशिष्ट गुण हैं जो जीवन के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण हैं। साफ और ताजा पेयजल मानवीय और अन्य जीवन के लिए आवश्यक है, लेकिन दुनिया के कई भागों में खासकर विकासशील देशों में भयंकर जलसंकट है और एक अनुमान है कि 2030-35 तक विश्व की आधी जनसंख्या इस जलसंकट से जुझने लगेगी। 

वर्तमान परिदृश्य में विश्व में तेल के लिए युद्ध हो रहा है। भविष्य में ऐसा न हो कि जल के लिए भयावह युद्ध हो जाए। इसलिए मानव समुदाय को सचेत होना चाहिए। उन्हें ऐसी जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता है, जिसमें जीवन अमृतरूपी जल का अपव्यय न होता हो।

पानी के किल्लत निपटने के लिए, यदि सम्पूर्ण विश्व के आम नागरिक और शासन एकजूट होकर जल एवं पंर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य नही करेंगे, केवल जल के दोहन में मग्न रहेंगें तो वह दिन दूर नही होगा कि पृथ्वी में मानव सहित अनेकोनेक जीवन को संकट का सामना करना पडे। 

मै यह जरूर कहना चाहूंगा कि यदि हम जल के दोहन में मग्न रहेंगे तो जल्द ही धरती जीवनहीन हो जाएगा। इसलिए मै आम नागरिकों, समाजिक संगठनों, विश्व समूदाय, शासन/प्रशासन से आग्रह करता हूं कि जल संकट से निपटने के लिए मेरे द्वारा दिए गए उपाय का अनुकरण करते हुए बेहतर विकल्प अपनाएं।

जल संकट से निपटने के उपाय:- भूगर्भ जलस्तर और भविष्य में पानी के संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचयन अपरिहार्य है। जल संचयन के बिना धरती के जलस्रोतों को अक्ष्यण नहीं रखा जा सकता है। जल संचयन की विधियों पर नवीनतम शोध और इसकी वैज्ञानिक पद्धति को प्रयुक्त कर इसके सुखद परिणाम मिलेंगे। इसहेतु निम्नानुसार कारगर उपाय हो सकते हैं-
- शासन स्तर पर नदी जोडो परियोजना पर शीघ्रता से कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए।
- गर्मी फसल एवं पीने के पानी के लिए जल संचयन के लिए बांध का निर्माण कराया जाना चाहिए।  
- अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए, बेहतर होगा कि नियमित आक्सीजन देने वाले वृक्ष लागाएं।
- नदी के किनारे कम-से-कम 1किलो मीटर के दायरे में अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण अथवा वन क्षेत्र हो। सडक के किनारे दोनो ओर कम-से-कम 50-100 मीटर की चैडाई में फलदार वृक्षों, आयुर्वेदिक औषधी एवं कन्दमूल लगाया जाना चाहिए, इसके रखरखाव, आजीविका एवं राजस्व प्राप्ति के लिए एक योजना बनाकर टेण्डर में दिया जाना चाहिए।
- रेन वाटर  हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढावा दिया जाए।
- मल्टीफ्लोर बिल्डिंग में उपयोग किए गए पानी को अच्छे से छानकर वृक्षों को पलाया जा सकता है।
- आहार में कम से कम 60 फिसदी हिस्सा वृक्षों के फलों और पत्तों के जूस को शामिल किया जावे।
- औषधी में एलोपैथी के बजाए आयुर्वेदिक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
- गहरा कुआं का निर्माण कर जल संचयन किया जाना चाहिए।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रायोजित स्वच्छता अभियान के तर्ज में वृक्षारोपण अभियान संचालित हो।
- भूजल दोहन अनियंत्रित तरीके से न हो, इसके लिए आवश्यक कानून बनना चाहिए।
- प्रत्येक व्यक्ति के नाम पर कमसेकम 10वृक्ष लगाना चाहिए, जिसमें एक पीपल/बरगद का वृक्ष भी हो।
- जल विद्युत पर तत्काल रोक लगाते हुए सोलर उर्जा के लिए नैनो टेक्नाॅलाजी की खोज पर बल दिया जाना चाहिए।
- सडक को धुल रहित होना चाहिए, ताकि कपडे गंदे न हो।
- एसी वाहनों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। परन्तु यह तभी संभव होगा, पर्याप्त मात्रा में पथरोपण हुआ हो।

HP Joshi
Naya Raipur, Chhattisgarh

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

12:05 pm

श्री जीपी सिंह, आईजी दुर्ग ने किया महिला पुलिस स्वयं सेवकों के 02 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन

श्री जीपी सिंह, आईजी दुर्ग ने किया महिला पुलिस स्वयं सेवकों के 02 दिवसीय  प्रशिक्षण का उद्घाटन

श्री जीपी सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा महिला पुलिस स्वयं सेवकों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27/02/2018 को नेहरू सांस्कृतिक भवन, सेक्टर 01, भिलाई में प्रारंभ किया गया। श्री जीपी सिंह द्वारा पुलिस स्वयं सेवक महिलाओं को पुलिस परिवार मे शामिल होने के लिये बधाई दी।  

प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए उन्होनें कहा कि समाज को अग्रसर करने, समाज की कुरीतियों को हटाने एवं महिलाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उनका कार्य महत्वपूर्ण है। आपके कार्य से महिलाओं मे सुदृढ़ता व पुलिस की क्षमता मे वृद्धि होगी। सभी स्वयं सेवक महिलाएँ अपना कार्य बिना झिझक के पूर्ण करें, पुलिस उनके साथ है। महिला पुलिस स्वयं सेवक अच्छा कार्य कर समाज में मिसाल कायम करें, ताकि यह योजना छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण भारत मे लागू हो सकें।

महिला पुलिस स्वयं सेवकों से समन्वय स्थापित करने हेतु थाना स्तर पर महिला पुलिस अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी, महिला पुलिस स्वयं सेवकों से प्राप्त सूचनाओं को थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक को देंगे। 

शासन की योजना के अंतर्गत भर्ती महिला पुलिस स्वयं सेवकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं/बच्चों से संबंधित अपराध, सायबर अपराध, घरेलु हिंसा, प्रताडना, छेडखानी सहित कानून की संक्षिप्त जानकारी व पुलिस के साथ कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान डाॅ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री भोजराज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम ने महिला पुलिस स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित किया व गीत के माध्यम से उन्हे अच्छा कार्य करने का संदेश दिया।

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

11:47 am

सिटीज़न कॉप दुर्ग संभाग में शीघ्र लॉन्च किया जाएगा .........

"सिटीज़न कॉप मोबाइल एप्लीकेशन" को दुर्ग संभाग के सभी जिलों में शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में दुर्ग आईजी श्री जीपी सिंह के निर्देश पर रक्षित केंद्र दुर्ग में आज 08/02/2018 को सिटीजन कॉप एडमिन पेज संचालन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे संभाग के सभी जिलों के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 45 अधिकारी /कर्मचारियों को जनता से प्राप्त सूचनाओं/शिकायतों मे बेहतर कार्यवाही एवं एडमिन पेज के मॉनिटरिंग करने के संबंध में प्रशिक्षण देकर पारंगत किया गया है

ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में प्रदेशभर में सिटीज़न कॉप के 70,000 सत्तर हजार से अधिक यूजर्स हैं, जो पुलिस के साथ मिलकर अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। यह एप्लीकेशन रायपुर आईजी होने के दौरान दुर्ग आईजी श्री जीपी सिंह द्वारा 8/9/2015 को रायपुर रेंज अधीन जिलों मे लागू कराया गया है, जिले राष्ट्रीय स्तर मे डिजिटल इंडिया अवार्ड -2016 एवं स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड -2015 से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा भी सम्मानित किया गया है तथा चरणबद्ध तरीके से प्रदेश मे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

11:30 am

पूजा पचिस्ठा के नवा तरीका .....

पूजा पचिस्ठा के नवा तरीका .....

हे भगवान मोर रक्षा करबे, जिनगी ह भारी आर्थिक संकट ले गुजरत हे ............।
अरे तय कहां चल दे ओ, दे तो माचिस ल लइकामन कहां रख देहे।
मोर गोड म कभु काटा झन गड़य भले दूसर के गोड म खीला गड जावय, परोसी ह बड़े आदमी बनत हे ओला घटा के कुछ मोला देदे।
अरे माचिस मांगे हावव कहां मर गे! ओ ...........

एले काकर फोन आगे, पूजा घलो म बाधा!लातो मोर मोबाइल ल काखर फोन आगे, वो सारा बेटा xxxx होहि, 2महीना होंगे ₹5000 वापिस नई करे है। अउ फेर ₹25000 मंगत हे, xxxx होहि त कहि देबे मय मोबाइल ल भूल गे हावव।
हे भगवान मोर परोसी के लइका मन भारी हो हल्ला करथें, थोरकुन लइका मन ल बुध्दि देहव।
पूजा समाप्त .... बिना अगरबत्ती जलाए।

11:25 am

मनुष्य का व्यवहार

मनुष्य का व्यवहार

हाल ही में मेरा #Cellphone खराब हो गया था, समस्या था कि कभी #Charging बताता था तो कभी नही, कभी होता था तो कभी नही, कभी होने पर भी #Display नही होता था या होते हुए भी Cellphone बंद हो जाता था। बनवाने के दौरान ज्ञात हुआ कि iC खराब होने के कारण, Mobile #FakeBehave कर रहा है।
आज #मनुष्य भी Cellphone से प्रेरित #आचरण करता है।

11:04 am

रानी बेटी तय थोकिन लोरी सुना दे ओ ...... Poem

रानी बेटी तय थोकिन लोरी सुना दे ओ ...... Poem

रानी बेटी तय थोकिन लोरी सुना दे ओगुरतुर बोली मिठासके झुलना झूला दे ओरानी बेटी तय थोकिन लोरी सुना दे ओ .....

नइ हे पानी के पियास तय Poem सुना दे ओ
हवय काम के जबर बोझा कोनो मन्तर चला दे ओ
रानी बेटी तय थोकिन लोरी सुना दे ओ .......

अबड पिरा मुड़ी म हाथ चंदन लगा दे ओतोर हाथ म पिघले चाहि चॉकलेट खवा दे ओरानी बेटी तय थोकिन लोरी सुना दे ओ ......

HPJoshi
Durg, Chhattisgarh
10:38 am

फेरीवाले से सामान लेने से पहले इस जानकारी को जरूर पढ़ें ...............फेरीवाले से सामान लेने से पहले इस जानकारी को जरूर पढ़ें ...............

फेरीवाले से सामान लेने से पहले इस जानकारी को जरूर पढ़ें ...............

सस्ते दाम के चक्कर में मत आओ।

फेरीवालों को मूर्ख मत समझो।

जागरूक नागरिक बनो।घटिया सामग्री के लिए भी गारण्टी कार्ड दे सकता है।

घटिया वस्तुओं में ब्रांडेड लेबल भी लगाकर बेच सकता है।

कृपया ध्यान दें, कोई भी फेरी वाला यदि समान बेचने आये तो उनसे संबंधित पुलिस थाना में सूचना दिया है अथवा नही, इस संबंध में जानकारी मांगें। उसके बाद संतुष्ट होने पर ही सामग्री खरीदें, हो सकता है फेरी वाला चोरी का सामान बेच रहा हो, और चोरी केे आरोप में आप/आपके परिवार का सदस्य फंस जाए।
ऐसे फेरीवाला जो पुलिस को सूचित नही किया हो, कि जानकारी 100 में फोन लगा कर पुलिस को जरूर दें। अधिक संदेह हो तो उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले जरूर करें ।

जनहित में जारी

HP Joshi
Chhattisgarh Police
9406003006

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

3:42 pm

पुलिस कर्मचारियों के बेहतर कर्तव्य निर्वहन के लिए भी उपयोगी है सिटीजन कॉप - Shri HP Joshi

पुलिस कर्मचारियों के बेहतर कर्तव्य निर्वहन के लिए भी उपयोगी है सिटीजन कॉप

मै एक पुलिस कर्मचारी व समाज सेवक हूं कार्यालयीन कार्य में तैनात होने के कारण ऐसे स्थल जहां मेरा ड्यिूटी नही होता अथवा अपने ड्यिूटी पर जाते हुए कहीं भी अपराध देखता हूं तो उसकी शिकायत सिटीजन कॉप मोबाईल एप्लीकेशन में लगातार भेजते रहता हूं। मुझे खुसी होती है कि मै अपने समस्त कर्तव्यों का निर्वहन इस एप्लीकेशन के माध्यम से अच्छे से कर पा रहा हूं। इस एप्लीकेशन में शिकायत कर पुलिस विभाग के तत्काल कार्यवाही से ऐसा महसुस होता है कि मै पुलिस कर्मचारी नही वरन् उंचे ओहदे का पुलिस अधिकारी हूं जो निरीक्षक स्तर तक के पुलिस अधिकारी को आदेश देने का गौरव महसुस करता हूं। मेरे शिकायतो में से कुछ शिकायत इसप्रकार है:-
मेरे द्वारा 23/12/2015 को सिटीजन कॉप में बस क्रमांक सीजी 04 ई 0910 का शिकायत किया गया जो अत्यधिक धुआ दे रहा था। इस पर ट्रेफिक पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया और 24/12/2015 को मुझे अवगत कराया गया कि संबंधित बस के खिलाफ 1000/- रूपये का चालान एमव्ही-190(2) के तहत किया गया है। जिसका रिकार्ड सीएफ बुक नंबर 35253 रसीद नंबर 05 पर है। (CGR4ECEC8721018)

मेरे द्वारा 03/02/2016 को आईओएसआईएस स्पा एण्ड वेलनेश प्रा.लि. के द्वारा अश्लील होर्डिग्स् लगाये जाने का शिकायत किया गया, चूँकि होर्डिग लगवाने व हटवाने से संबंधित कार्य नगर निगम द्वारा किये जाते हैं 18/02/2016 हो सभी होर्डिग्स् हटाए गये। इस संबंध में सिविल लाईन थाना द्वारा अच्छे प्रयास किये गये। (CGRPR2016FEB271235)

हुलेश्वर जोशी
संस्थापक, आचार्य समाज
उप-अध्यक्ष, लाईफकेयर वैकल्पिक चिकित्सा सेवा संस्थान लोरमी
उप-अध्यक्ष, छत्तीसगढ काउंसिल ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसीन
उप-अध्यक्ष, छत्तीसगढ काउंसिल ऑफ स्कूल एण्ड प्रोफेशनल एजूकेशन
सदस्य, सतनामी एवं सतनाम धर्म विकास परिषद

मोबाइल नंबर 94060-03006
3:35 pm

अवैधानिक गतिविधि और अपराध रोकने के सरल उपाय : HP Joshi

आदरणीय पाठकगण आपसे अनुरोध है कि आप जागरूक नागरिक होने के नाते अपने आसपास या कहीं भी जहां आप भ्रमण पर जाएं वहां किसी भी प्रकार से अवैधानिक कृत्य जैसे महुआ दारू बनाना, महुआ दारू बेचना, गांजा उत्पादन, गांजा विक्रय के साथ ही अन्य समस्त प्रकार के नशीले व जहरीले पदार्थों के अवैधानिक तरीके से निर्माण व विक्रय पर रोक लगाने के लिए आप डायल 100 पर अपनी जानकारी पुलिस को दे सकते है। इसीप्रकार आप किसी भी प्रकार के अपराध/हिंसा/दुर्घटना/प्रताडना/जमाखोरी/करप्शन इत्यादि होना देखें तो इस संबंध में पुलिस को सूचित करें। यदि आप डायल 100 में अपनी जानकारी शेयर नही करना चाहते हों तो आपके लिए पुलिस का एक ऐसा एप्लीकेशन है जो ‘‘सिटीजन काॅप’’ आपके/आपके परिवार व जनदीकी रिस्तेदारों की सुरक्षा के लिए उपयोगी भी है और आपको अपराध मुक्त देश निर्माण में सहयोग भी करेगा, में अपनी जानकारी अपडेट कर सकते है।

मै अवैधानिक गतिविधि और अपराध रोकने के सबसे सरल उपाय बताने जा रहा हूं - आप अपने स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर अथवा आईओएस स्टोर से छत्तीसगढ़ पुलिस का मोबाईल एप्प - सिटीजन काॅप डाउनलोड करें। इसके लिए आपको यह बताना आवश्यक है कि यह एप्लीकेशन छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर संभाग के 5 जिलों - रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी. सिंह, रायपुर रेज रायपुर द्वारा सिटीजन काॅप फाउण्डेशन/इन्फोक्रेट्स वेव साल्युसन के सहयोग से तैयार कराया जाकर दिनांक 08/09/2015 को छग के माननीय मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के करकमलो द्वारा लांच कराया गया है। ज्ञातव्य हो कि इन पांच जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग व कोरबा जिले सहित देश के प्रमुख शहरों ग्रेटर नोएडा, झांसी, वाराणसी, भण्डारा, बेंगलुरू, नवी मुंबई सहित मध्यप्रदेश के 20 शहरों में संचालित है इसके अलावा आप विदेश जाते है तब भी यह एप्लीकेशन आपके सुरक्षा प्रदान करता है आप इस एप्लीकेशन को नाईजीरिया,साउथ आफ्रिका, मोमबासा, आबुधाबी, फ्रेमोण्ट, न्युयार्क जैसे कई देशों में इस्तेमाल कर सकते है।

इस एप्लीकेशन से आप आपातकालिन सेवाओ/प्रशासनिक अधिकारियो/पुलिस अधिकारियों व थानों के सम्पर्क नंबर प्राप्त कर उन्हें एसएमएस व फोन कर सकते है इसे आपके फोनबुक में पृथक से सेव करने की जरूरत नही होगी। आप किसी भी वाहन के नंबर से उसके मालिक का सम्पूर्ण विवरण जान सकते है। चरित्र सत्यापन/किरायेदार व डोमेस्टिक हेल्पर की जानकारी पुलिस से शेयर कर सकते है। आॅटो रिक्सा व टेक्सी के किराया की गणना कर सकते है। पुलिस द्वारा अधिसूचित सूचनाओं को अपने मोबाईल में सीधे प्राप्त कर सकते है इसके अतिरिक्त आप अपने लोकेशन जान सकते है व आसपास के प्रमुख स्थलों, एटीएम, बैेक, अस्पताल, पेट्रोल पंप इत्यादि का जानकारी भी पा सकते है। इस मोबाईल के माध्यम से आप अपने आवश्यक दस्तावेजों/परिचय पत्रों/मोबाईल फोन/सीम/लैपटाप इत्यादि गुमने पर उसकी सूचना पुलिस स्टेशन जाए बिना ही देकर अपने ईमेल में पावती प्राप्त कर सकते है। हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेज रायपुर द्वारा गठित सेल द्वारा सिटीजन काॅप में गुम/चोरी मोबाईल की सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुए अधिकांश मोबाईल फोन रिकवर कर संबंधितों को लौटाया जा रहा है। इस एप्लीकेशन में पुलिस द्वारा क्रेन से उठाये वाहन की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है।

अब मै सिटीजन काॅप मोबाईल एप्लीकेशन के महत्वपूर्ण 03 अन्य सुविधाओं को बताता हूं - ‘‘रिपोर्ट एन इंसिडेण्ड’’ इस फीचर के माध्यम से आप अपनी पहचान बताये बिना ही किसी भी प्रकार के अपराध/यातायात समस्याओ/मुनिसिपाल समस्याएं/प्रताडना/करप्शन/घरेलु हिंसा व दुर्घटना जैसे जानकारी पुलिस को देकर आवश्यक कार्यवाही करा सकते है वह भी एक क्लिक में प्रुफ के लिए आॅडियो/विडीयो/फोटोज भी भेज सकते हैं। ‘‘एसओएस’’ इस फीचर के माध्यम से आप एक क्लिक में अपने 04 नजदीकी रिस्तेदारों व पुलिस को सूचित कर पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर सकते है। ‘‘माई सेफ जोन’’ यह फीचर आपके सेफ जोन से बाहर जाने पर आपके 04 नजदीकी रिस्तेदारों को स्वतः संदेश भेजकर अलर्ट कर देगा कि आप अपने सुरक्षित स्थल से बाहर जा रहे है।

हुलेश्वर जोशी
सिटीजन काॅप शाखा
पुलिस मुख्यालय रायपुर

Tag Lines about Citizen COP - Mobile Application

It is heartening to know that in the process of modernization and implementation of Social Policing Concept, our police department has evolved "CITIZEN COP", which is a revolutionary mobile application that would bring the Common People close to the law enforcement officers in terms of developing a healthy relation of trust and assistance. The application empowers every common man to be a powerful citizen cop and join hands with the police men to control crime. It will help the users in reporting an incidence/petty crimes to the police atthe click of a button. This can be achieved without undergoing any cumbersome process of appearing in person in Police Station. Its feature "Report lost article" is particularly very useful for the citizens.
In order to make it popular people should be made aware about its ease of use and citizen friendly features. wish that this mobile application should be used as an effective tool for citizen friendly and responsive policing

Dr. Raman Singh
CM, Chhattisgarh

CITIZEN COP is a mobile-based public safety application that will allow users to communicate effectively with the Police officers. In today's modern age, such services are the need of every citizen. Citizen COP will not only empower people to become citizen police by reporting crime and traffic violations,  but also report violation by police personnel and make suggestion for empowered policing. I call upon all members of the police force to make use of this application to reach out to the citizens to ensure a safe and secure environment to all the citizens in distress. 
I believe this application system will raise friendship relations between Police & public.

Ram Sewak Paikara
Minister (Home) Chhattisgarh

CITIZEN COP Application has been developed to break the barrier between police and the society to provide them better means of communication to ensure their safety and security. A citizen can now post information on petty crimes and public nuisance along with photos and videos directly to the police department without visiting a police station in person. This application will particularty be very useful to women and children in distress who can seek help from the police just by the click of an SOS button. 
I appeal to all Police officers to implement this application diligently and make it a success by responding quickly to the needs ofthe common peoplein a time bound manner.

BVR Subramanyam
PS (Home) Chhattisgarh

CITIZEN COP Application will be very helpfulin making a bridge between police and public. This mobile application will be very helpful forthe police department to provide better services to its citizens. The common people can easily communicate with the police by various means like videos, audio,  photo etc. Features like "Help Me", "My Safe Zone",  ‘Auto fare calculator’ &  ‘Towed vehicle search'  are particularly very useful tothe common man on the street.
I hope, this application will be very useful to women and children for accessing police help in emergency and distress.  My good wishes to the entire team of police officers for its successful and responsive implementation.

AN Upadhyay
DGP, Chhattisgarh

Chhattisgarh Police is launching CITIZEN COP as a citizen friendly, mobile based public safety application, to empower every citizen to be a powerful cop.  As approaching the police station, to report every petty crime is a lengthy process, this Mobile App would help citizens to report crime, lost articles &  seek emergency help at the time of distress at the click of a button. This user friendly safety application has been developed in response to the concerns and needs of the citizens, to enlist their cooperation and participation in creating a safe, secure and crime free society.
I hope, this Mobile App will prove to be an effective tool for common people,  to communicate with the police officers for establishing a relationship of trust & confidence.

GP Singh
IG, Technical Servises

3:06 pm

What is my duty as an Indian

आपको बता दें कि भारतीय संविधान दुनिया की सबसे श्रेष्ठ लिखित संविधान है जिसे सभी नागरिकों को पढ़ना चाहिए जिससे उन्हें ज्ञात हो सके कि भारत सरकार कितना कल्याणकारी है ? आपको बता दें कि भारतीय संविधान के माध्यम से हमारे संविधान निर्माताओं जिसमे विशेषकर डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा समस्त भारतियों को यथोचित बहुत अधिकार सारे अधिकार प्रदान किये हैं, इसलिए भारतीय समाज को स्वच्छ, सुन्दर व महान बनाये रखने के उद्देश्य से हमारे लिए कुछ नागरिक कर्तव्य भी निर्धारित किये गए हैं। 

प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह-
(क) संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे;
(ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखे और उनका पालन करे;
(ग) भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे;
(घ) देश की रक्षा करे और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करे;
(ङ) भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करे जो धर्म. भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित सभी भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करे जो स्त्रियों के सम्मान के विरुंद्ध है;
(च) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करे;
(छ) प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, रक्षा करे और उसका संवर्धन करे तथा प्राणि मात्र के प्रति दयाभाव रखे;
(ज) वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करे;
(झ) सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखे और हिंसा से दूर रहे;
(ञ) व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करे जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू ले;
(ट) यदि माता-पिता या संरक्षक है, छह वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु वाले अपने, यथास्थिति, बालक या प्रतिपाल्य के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करे।
3:02 pm

how to control crime in chhattisgarh state without police interface - in Hindi (अवैधानिक गतिविधि और अपराध रोकने के सरल उपाय)

आदरणीय पाठकगण आपसे अनुरोध है कि आप जागरूक नागरिक होने के नाते अपने आसपास या कहीं भी जहां आप भ्रमण पर जाएं वहां किसी भी प्रकार से अवैधानिक कृत्य जैसे महुआ दारू बनाना, महुआ दारू बेचना, गांजा उत्पादन, गांजा विक्रय के साथ ही अन्य समस्त प्रकार के नशीले व जहरीले पदार्थों के अवैधानिक तरीके से निर्माण व विक्रय पर रोक लगाने के लिए आप डायल 100 पर अपनी जानकारी पुलिस को दे सकते है। इसीप्रकार आप किसी भी प्रकार के अपराध/हिंसा/दुर्घटना/प्रताडना/जमाखोरी/करप्शन इत्यादि होना देखें तो इस संबंध में पुलिस को सूचित करें। यदि आप डायल 100 में अपनी जानकारी शेयर नही करना चाहते हों तो आपके लिए पुलिस का एक ऐसा एप्लीकेशन है जो ‘‘सिटीजन काॅप’’ आपके/आपके परिवार व जनदीकी रिस्तेदारों की सुरक्षा के लिए उपयोगी भी है और आपको अपराध मुक्त देश निर्माण में सहयोग भी करेगा, में अपनी जानकारी अपडेट कर सकते है।

मै अवैधानिक गतिविधि और अपराध रोकने के सबसे सरल उपाय बताने जा रहा हूं - आप अपने स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर अथवा आईओएस स्टोर से छत्तीसगढ़ पुलिस का मोबाईल एप्प - सिटीजन काॅप डाउनलोड करें। इसके लिए आपको यह बताना आवश्यक है कि यह एप्लीकेशन छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर संभाग के 5 जिलों - रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी. सिंह, रायपुर रेज रायपुर द्वारा सिटीजन काॅप फाउण्डेशन/इन्फोक्रेट्स वेव साल्युसन के सहयोग से तैयार कराया जाकर दिनांक 08/09/2015 को छग के माननीय मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के करकमलो द्वारा लांच कराया गया है। ज्ञातव्य हो कि इन पांच जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग व कोरबा जिले सहित देश के प्रमुख शहरों ग्रेटर नोएडा, झांसी, वाराणसी, भण्डारा, बेंगलुरू, नवी मुंबई सहित मध्यप्रदेश के 20 शहरों में संचालित है इसके अलावा आप विदेश जाते है तब भी यह एप्लीकेशन आपके सुरक्षा प्रदान करता है आप इस एप्लीकेशन को नाईजीरिया,साउथ आफ्रिका, मोमबासा, आबुधाबी, फ्रेमोण्ट, न्युयार्क जैसे कई देशों में इस्तेमाल कर सकते है।

इस एप्लीकेशन से आप आपातकालिन सेवाओ/प्रशासनिक अधिकारियो/पुलिस अधिकारियों व थानों के सम्पर्क नंबर प्राप्त कर उन्हें एसएमएस व फोन कर सकते है इसे आपके फोनबुक में पृथक से सेव करने की जरूरत नही होगी। आप किसी भी वाहन के नंबर से उसके मालिक का सम्पूर्ण विवरण जान सकते है। चरित्र सत्यापन/किरायेदार व डोमेस्टिक हेल्पर की जानकारी पुलिस से शेयर कर सकते है। आॅटो रिक्सा व टेक्सी के किराया की गणना कर सकते है। पुलिस द्वारा अधिसूचित सूचनाओं को अपने मोबाईल में सीधे प्राप्त कर सकते है इसके अतिरिक्त आप अपने लोकेशन जान सकते है व आसपास के प्रमुख स्थलों, एटीएम, बैेक, अस्पताल, पेट्रोल पंप इत्यादि का जानकारी भी पा सकते है। इस मोबाईल के माध्यम से आप अपने आवश्यक दस्तावेजों/परिचय पत्रों/मोबाईल फोन/सीम/लैपटाप इत्यादि गुमने पर उसकी सूचना पुलिस स्टेशन जाए बिना ही देकर अपने ईमेल में पावती प्राप्त कर सकते है। हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेज रायपुर द्वारा गठित सेल द्वारा सिटीजन काॅप में गुम/चोरी मोबाईल की सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुए अधिकांश मोबाईल फोन रिकवर कर संबंधितों को लौटाया जा रहा है। इस एप्लीकेशन में पुलिस द्वारा क्रेन से उठाये वाहन की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है।

अब मै सिटीजन काॅप मोबाईल एप्लीकेशन के महत्वपूर्ण 03 अन्य सुविधाओं को बताता हूं - ‘‘रिपोर्ट एन इंसिडेण्ड’’ इस फीचर के माध्यम से आप अपनी पहचान बताये बिना ही किसी भी प्रकार के अपराध/यातायात समस्याओ/मुनिसिपाल समस्याएं/प्रताडना/करप्शन/घरेलु हिंसा व दुर्घटना जैसे जानकारी पुलिस को देकर आवश्यक कार्यवाही करा सकते है वह भी एक क्लिक में प्रुफ के लिए आॅडियो/विडीयो/फोटोज भी भेज सकते हैं। ‘‘एसओएस’’ इस फीचर के माध्यम से आप एक क्लिक में अपने 04 नजदीकी रिस्तेदारों व पुलिस को सूचित कर पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर सकते है। ‘‘माई सेफ जोन’’ यह फीचर आपके सेफ जोन से बाहर जाने पर आपके 04 नजदीकी रिस्तेदारों को स्वतः संदेश भेजकर अलर्ट कर देगा कि आप अपने सुरक्षित स्थल से बाहर जा रहे है।

हुलेश्वर जोशी
सिटीजन काॅप शाखा
पुलिस मुख्यालय रायपुर

Tag Lines about Citizen COP - Mobile Application

It is heartening to know that in the process of modernization and implementation of Social Policing Concept, our police department has evolved "CITIZEN COP", which is a revolutionary mobile application that would bring the Common People close to the law enforcement officers in terms of developing a healthy relation of trust and assistance. The application empowers every common man to be a powerful citizen cop and join hands with the police men to control crime. It will help the users in reporting an incidence/petty crimes to the police atthe click of a button. This can be achieved without undergoing any cumbersome process of appearing in person in Police Station. Its feature "Report lost article" is particularly very useful for the citizens.
In order to make it popular people should be made aware about its ease of use and citizen friendly features. wish that this mobile application should be used as an effective tool for citizen friendly and responsive policing

Dr. Raman Singh
CM, Chhattisgarh

CITIZEN COP is a mobile-based public safety application that will allow users to communicate effectively with the Police officers. In today's modern age, such services are the need of every citizen. Citizen COP will not only empower people to become citizen police by reporting crime and traffic violations,  but also report violation by police personnel and make suggestion for empowered policing. I call upon all members of the police force to make use of this application to reach out to the citizens to ensure a safe and secure environment to all the citizens in distress. 
I believe this application system will raise friendship relations between Police & public.

Ram Sewak Paikara
Minister (Home) Chhattisgarh

CITIZEN COP Application has been developed to break the barrier between police and the society to provide them better means of communication to ensure their safety and security. A citizen can now post information on petty crimes and public nuisance along with photos and videos directly to the police department without visiting a police station in person. This application will particularty be very useful to women and children in distress who can seek help from the police just by the click of an SOS button. 
I appeal to all Police officers to implement this application diligently and make it a success by responding quickly to the needs ofthe common peoplein a time bound manner.

BVR Subramanyam
PS (Home) Chhattisgarh

CITIZEN COP Application will be very helpfulin making a bridge between police and public. This mobile application will be very helpful forthe police department to provide better services to its citizens. The common people can easily communicate with the police by various means like videos, audio,  photo etc. Features like "Help Me", "My Safe Zone",  ‘Auto fare calculator’ &  ‘Towed vehicle search'  are particularly very useful tothe common man on the street.
I hope, this application will be very useful to women and children for accessing police help in emergency and distress.  My good wishes to the entire team of police officers for its successful and responsive implementation.

AN Upadhyay
DGP, Chhattisgarh

Chhattisgarh Police is launching CITIZEN COP as a citizen friendly, mobile based public safety application, to empower every citizen to be a powerful cop.  As approaching the police station, to report every petty crime is a lengthy process, this Mobile App would help citizens to report crime, lost articles &  seek emergency help at the time of distress at the click of a button. This user friendly safety application has been developed in response to the concerns and needs of the citizens, to enlist their cooperation and participation in creating a safe, secure and crime free society.
I hope, this Mobile App will prove to be an effective tool for common people,  to communicate with the police officers for establishing a relationship of trust & confidence.

GP Singh
IG, Technical Servises

सोमवार, 3 जुलाई 2017

4:50 pm

क्या एक आम आदमी बिना थाना जाये और बिना अपनी पहचान जाहिर किये किसी अपराध की सुचना पुलिस को दे सकता है ?

क्या यह सम्भव है कि बिना पुलिस थाना जाये ही अपने साथ अथवा आसपास हो रहे अपराधों की सुचना पुलिस को पुलिस को दे सकते हैं और वह भी अपनी पहचान पुलिस को जाहिर किये बिना ?

मैं इसका जवाब हाँ में दूंगा क्योंकि अब छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग के जिले में मोबाइल आधारित मोबाइल एप्लीकेशन संचालित है जिससे ऐसा सम्भव हुआ है। इस मोबाइल एप्लीकेशन को इन्फोक्रेट्स वेब सोलुअशन के माध्यम में तात्कालिक पुलिस महानिरीक्षक  श्री जी पी  सिंह द्वारा तैयार कराया जाकर सर्वप्रथम रायपुर रेंज के ५ जिले रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, और धमतरी जिले में लागु किया गया।  ज्ञातव्य हो की इस एप्लीकेशन को माननीय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा दिनांक ०८-०९-२०१५ को लागु किया गया। 

इस एप्लीकेशन को कोई भी व्यक्ति जो स्मार्टफोन रखता हो गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है।  इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषता यह है की जब भी आप किसी भी प्रकार के सुचना पुलिस को देंगे, उसमे जब तब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर इत्यादि परिचय नही देना चाहेंगे, पुलिस को भी आपकी पहचान पता नही चलेगा, ऐसे में आपकी पहचान जाहिर होने की चिंता ही समाप्त हो जाती है।  दूसरी बात यह की आपको यह लग रहा हो कि मेरे सुचना या शिकायत में पुलिस ने क्या कार्रवाही किया है ? तो उसकी आपको बिलकुल ही चिनत नहीं करना है क्यों कि एप्प में व्यवस्था है की अपने कंप्लेन पर हुए कार्रवाही पर आप निगरानी कर सकते हैं तथा कार्यवाही में विलम्ब होने पर अपना फीडबैक पुलिस को भेज सकते है। 

इस एप्लीकेशन के ढेरों फीचर हैं जो आपके लिए अत्यंत उपयोगी हैं, इस एप्लीकेशन में पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर सहित इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर्स भी दिए गए हैं, जिसका आप आवश्यकत पड़ने पर तत्काल उपयोग कर सकते है। 

Citizen COP - Mobile Application 

इस एप्लीकेशन के प्रमुख फीचर निम्नानुसार हैं .......
1. “Report an Incident” feature के माध्यम से अपनी पहचान बिना बताए अपने क्षेत्र और समाज में हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराध (जैसे - चोरी/हत्या/लूट/ डकैती/शोषण/ छेडखानी), यातायात संबंधी अपराध/घटनाओं की सूचनाएं तथा नगर निगम संबंधी समस्याओं को सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जा सकता है। 
2. इस एप्लीकेशन में जनता की सुविधा हेतु Call Police और Call Administration के अंतर्गत थाना प्रभारियों सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों का नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। 
3. “My Safe Zone” feature के माध्यम से गुगल मैप पर सुरक्षा घेरा बनाया जाकर अपने बच्चों तथा नजदीकी रिश्तेदारों की सुरक्षार्थ निगरानी की जा सकती है तथा उनके द्वारा चिन्हांकित घेरा से बाहर जाते ही आपको संदेश प्राप्त होगा। 
4. आकस्मिक परिस्थिति में संकट के समय SoS (Help Me) के माध्यम से एक क्लिक पर अपने 04 नजदीकी रिश्तेदारो व पुलिस को सूचना दी जा सकती है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग/सुरक्षा प्रदान की जाती है। 
5. “Travel Safe” feature के माध्यम से आम नागरिक अपने सुरक्षित यात्रा की सुनिश्चितता पूर्व निर्धारित कर सकता है। 
6. “Report Lost Article” feature के माध्यम से किसी भी प्रकार के दस्तावेज और सामग्री खो जाने अथवा चोरी होने की स्थिति में पुलिस थाना जाए बिना ही अपनी सूचना दर्ज कराते हुए ई-मेल के माध्यम से पावती प्राप्त की जा सकती है। 
7. “Vehicle Search” feature के माध्यम से किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक व वाहन संबंधी पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 8. इस एप्लीकेशन में जिलों के विभिन्न इमरजेंसी नंबर दिये गये है, नागरिकगण जिसका उपयोग कर सकते है। 
 9. “Nearby Places” feature के माध्यम से पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी सूचनाओं को सीधे अपने मोबाईल पर प्राप्त किया जा सकता है। 
10. “Nearby Places” feature के माध्यम से अपने नजदीकी स्थल जैसे पुलिस थाना, बस स्टैण्ड, बैक, एटीएम, अस्पताल, डाॅक्टर, मुवी-थियेटर, रेस्तरां और पेट्रोल पम्प की जानकारी लोकेशन व दूरी सहित प्राप्त की जा सकती है। 
11. “My Close Group” feature के माध्यम से अपने नजदीकी रिश्तेदारों, परिजन व अन्य लोगों का समूह बनाकर गुगल मैप में उनका लोकेशन प्राप्त किया जा सकती है। 
12. Towing Vehicle Search के माध्यम से नो-पार्किंग में खडे किये वाहनों, लावारिस वाहनों और एक्सिडेंटल वाहनों को पुलिस द्वारा क्रेन से उठाने की स्थिति में वाहन के स्वबंजपवद की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
13. “Verification/Inform Police” feature के माध्यम से घरेलु नौकर/नौकर, किरायेदार, सिनियर सिटीजन व शहर से बाहर जाने की जानकारी पुलिस थाना जाए बिना ही दिया जा सकता है, साथ ही चरित्र सत्यापन प्राप्त करने में समय की बचत होगी। 
14. “Track My Location” feature के माध्यम से आम नागरिक अपना वर्तमान लोकेशन जान सकता है।
15. “Fare Calculation” feature  के माध्यम से आम नागरिक दो स्थानों के बीच की दूरी व आॅटो रिक्शा के किराया की गणना स्वयं कर सकता है।
16. “Your Reports” feature के माध्यम से सिटीजन काॅप के उपयोगकर्ता द्वारा पुलिस को दिये सूचना/शिकायत पर की गई पुलिस कार्यवाही की जानकारी हासिल कर सकता है साथ ही अपना फीडबैक भेज सकता है।
17. “Reports Lookup” feature के माध्यम से किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा किये गये शिकायत पर पुलिस कार्यवाही की जानकारी हासिल कर सकता है।

Popular Information